हरिद्वार

राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” सामूहिक गान कार्यक्रम का वात्सल्य वाटिका बहादराबाद में भव्य एवं सफल आयोजन

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। भागीरथी सरस्वती विद्या मंदिर, बहादराबाद द्वारा वात्सल्य वाटिका परिसर में राष्ट्रव्यापी राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” सामूहिक गान कार्यक्रम का भव्य, गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। प्रातः 11:00 बजे सम्पूर्ण भारत के साथ एक ही समय पर विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नीता नैय्यर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों में उन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव तथा युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति के संस्कारों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं भारतीय जीवन-मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम हैं।

इस अवसर पर संजय धीमान, विमलेश गौड़ सहित सभी विद्यार्थी, स्टाफ, अभिभावक तथा समाज के सहयोगी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, समाज के सहयोगी बंधुओं एवं आयोजन को सफल बनाने वाले प्रत्येक सहभागी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button