हरिद्वार

भगवानपुर पुलिस ने किया लुट का खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

तमंचे के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी से लुट, 40 रुपए का डलवाया तेल, 9500 रुपए लेकर फरार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, तमंचे के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी से लुट करने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर की रात्रि भगवानपुर सिंकदरपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर बाइक सवार दो युवक रुके ओर बाइक में 40 रुपए का तेल डलवाते हुए दो सो रुपए दिए, पैसे वापस देने गया पेट्रोल पंप कर्मी से तमंचे के दम पर 9500 रुपए लुट कर फरार हो गए। एसएसपी नवनीत सिंह ने लुट का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वहीं इस बाबत पर भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान सिकंदरपुर सिरचंदी मार्ग पर बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों समेत वाहनों का लगातार चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ करने पर दोनों आरोपी वंश उर्फ कृष ओर अमित उर्फ प्रिन्स सहारनपुर ने एचपी पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से बचे हुए 3,000/- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या व 01 देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button