
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर में सोमवार को AHTU हरिद्वार की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 300 छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, नशे, साइबर अपराध और यातायात नियमों की जानकारी दी। कांस्टेबल मुकेश कुमार ने मानव तस्करी व नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय बताए। वहीं कांस्टेबल दीपक चन्द ने साइबर ठगी से बचाव के लिए अनजान कॉल, लिंक और ऑनलाइन लालच से सावधान रहने की अपील की। साइबर अपराध होने पर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। टीम ने 112 हेल्पलाइन और उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य अभिषेक पैन्यूली ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए AHTU टीम का आभार जताया।









