
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। शहर की सबसे पुरानी श्री रामलीला समिति, बीटीगंज ने अपने 107-वें रामलीला महोत्सव की औपचारिक शुरुआत कर दी है। महोत्सव के आयोजन से पूर्व समिति ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ ‘बल्ली पूजन’ संपन्न किया। पंडित बबलू शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल ने जानकारी दी कि इस वर्ष 107-वां रामलीला एवं दशहरा महोत्सव पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला के मंचन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। बल्ली पूजन के साथ ही अब मंचन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, अरविंद कश्यप, चौधरी धीर सिंह रोड, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, मनोज अग्रवाल, प्रदीप परुथी, नवनीत गर्ग, सतेंद्र गोयल, सावित्री मंगला, अभिषेक मित्तल, एचएन पच्ची, गौरव मेहंदीरत्ता, बंटी जैन, शोभित कुच्छल, मुकेश कुच्छल, विशाल गुप्ता, अनिकेत गर्ग, निखिल तायल, सतीश सैनी, पंकज जैन, शौर्य प्रताप सिंह, कुशाग्र, अंकित गर्ग, आदित्य शर्मा गोनू, कुणाल मल्होत्रा, विकास कुमार और हिमांशु नौटियाल समेत समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









