हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो नए सर्किल बढ़े-9 सीओ को मिली नई जिम्मेदारी

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिले में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में दो नए पुलिस सर्किल बढ़ाए गए हैं। नए फेरबदल के बाद नौ सर्किलों में सीओ की तैनाती करते हुए संबंधित कोतवालियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। नई व्यवस्था के तहत बहादराबाद सर्किल में एएसपी सीओ देवव्रत जोशी को बहादराबाद और कलियर की जिम्मेदारी दी गई है। नगर सर्किल की जिम्मेदारी सीओ शिशुपाल नेगी को दी गई है, जिसके अंतर्गत नगर और श्यामपुर कोतवाली रहेंगी।ज्वालापुर सर्किल में सीओ संजय चौहान को ज्वालापुर और पथरी, जबकि सदर सर्किल में सीओ सुरेन्द्र बलूनी को सिडकुल कोतवाली और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह रुड़की सर्किल में सीओ ओशिन जोशी के अधीन रुड़की और गंगनहर, मंगलौर सर्किल में सीओ अभिनय चौधरी के अधीन मंगलौर और झबरेड़ा, जबकि लक्सर सर्किल में सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी को लक्सर और खानपुर की जिम्मेदारी मिली है। भगवानपुर सर्किल में सीओ सुमित पाण्डे को भगवानपुर और बुग्गावाला तथा रानीपुर सर्किल में सीओ दक्ष शोखंद को रानीपुर और कनखल की जिम्मेदारी दी गई है। बता दे इस फेरबदल से पुलिस की सर्किल स्तर पर निगरानी और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button