कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया विभिन्न स्थलों का निरीक्षण
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कुंभ मेले में तैनान होने वाले पुलिसकर्मियों के आवास, शिविर तथा यातायात योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रचलित कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के उद्देश्य से लालजीवाला में प्रस्तावित पार्किंग, पुलिस कैम्प, अग्निशमन लाईन, डा. हरिराम आर्य इण्टर कालेज कनखल मैदान में प्रस्तावित यातायात पुलिस लाईन, देवपुरा अहतमाल कनखल में प्रस्तावित पार्किंग, सती द्वीप में प्रस्तावित पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स शिविर, ऋषिकुल मैदान में प्रस्तावित मुख्य पुलिस लाईन का स्थलीय निरीक्षण कर प्रवेश व निकास मार्ग का चिन्हीकरण, प्रचलित लेवलिंग व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण कर प्रचलित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कुंभमेला यातायात पुलिस उपाधीक्षक उमेश मलिक, पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ पुलिस लाईन वेद प्रकाश भट्ट एवं निरीक्षक यातायात कुम्भ मेला हितेश कुमार मौजूद रहे।









