हरिद्वार

श्री निरंजनी मायापुर रामलीला में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था रजि० हरिद्वार द्वारा आयोजित रामलीला के छठे वर्ष में प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म होते ही पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सभी रामभक्तों के लिए मिठाई एवं फलों की व्यवस्था की गई। सभी पात्रों ने अपने सुंदर एवं भावपूर्ण अभिनय से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

लीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय करने वाले कलाकारों में इंद्र के रूप में कृष्ण चंचल, पृथ्वी माता के रूप में चिराग मनोचा, ब्रह्मदेव के रूप में शहीद, अग्निदेव के रूप में विजय, वरुणदेव के रूप में कार्तिक भाटिया, पवनदेव के रूप में अन्नू, भगवान विष्णु के रूप में प्रकाश शर्मा, नारद मुनि के रूप में अमित शर्मा, कौशल्या के रूप में देवांश, सुमित्रा के रूप में सक्षम तथा कैकेयी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं से लीला को आकर्षक बनाया। संस्था की ओर से सभी कलाकारों एवं रामभक्तों का आभार व्यक्त किया गया। प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button