हरिद्वार

आनंदमयी सेवा सदन की छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आनंदमयी सेवा सदन की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। मेयर किरण जैसल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली, जिला महामंत्री रेणु शर्मा, रजनी वर्मा एवं मन्नू रावत ने विद्यालय पहुंचकर रंगोली का अवलोकन किया और छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बच्चों के माध्यम से समाज में स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाना एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का जीवन में विशेष महत्व है। स्वच्छ वातावरण न केवल हमारे आसपास की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। विद्यालय की ओर से सुनीता रानी, दीपा शर्मा, तुषा रानी एवं दीपा यादव उपस्थित रहीं। छात्राओं में कनक, शिवानी, जैसिका, मन्नत, निधि और माही ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button