हरिद्वार

बच्चों को आत्म निर्भर बनाने का गुण देता है कराटे: सुनील सेठी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय इंडियन कराटे चैंपियनशिप के समापन के अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा एवं महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने विभिन्न राज्यों से आए बच्चों को मैडल ट्राफी प्रदान करते हुए समस्त आयोजक मंडल को एवं बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर सुनील सेठी ने विभिन्न राज्यों से आए बच्चों को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर बनते इन बच्चों को राष्ट्र की रीढ़ बताया जो अपनी एवं असहाय लोगों की आत्मसुरक्षा के लिए पढ़ाई के साथ साथ ऐसे गुणों को धारण करते है अपने राज्यों से बाहर आकर देश के आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार करने के लिए इस उम्र में अपना योगदान दे रहे है ऐसे बच्चे ओर उनके आयोजक बधाई के पात्र है। चैंपियन शिप में मुख्य रूप से उत्तर भारत के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कराटे अकादमियों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक तथा मेहनत से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में अनेक अनुभवी कोच अपनी-अपनी टीमों के साथ पहुँचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में सुमित, कंगना, ईशु, दीक्षा जैन, भुवी, देवांशिका और नैना ने अपनी-अपनी आयु एवं भार वर्ग की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके कोच, अभिभावकों और अकादमियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में कोच नवीन कुमार, संजय वर्मा, अर्जुन (कलानौर), लोकेश सैनी (महेंद्रगढ़), अजय (हिसार), अजय कुमार और आशीष त्यागी (उत्तर प्रदेश), मन्नू चौहान (दिल्ली), ईशान तराठी (बहादुरगढ़), विकास और राजीव (रोहतक) सहित अनेक कोच अपनी टीमों के साथ शामिल हुए। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक शानदार मंच प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मिस्टर रवि बांगा, खुशी राम, प्रदीप कुमार जी (रिटायर्ड प्रिंसिपल) राजेश कुमार
मैडम शगुन, मनमीत काका कुमार, एस०एन तिवारी, भागीरथ प्रजापति, आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button