हरिद्वार

सिडकुल में कुट्टू के आटे पर छापा, 13 किलो नष्ट

बिना लाइसेंस और तिथि अंकित किए बेच रहे थे आटा, दो कारोबारियों पर कोर्ट में चलेगा मुकदमा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिडकुल क्षेत्र में कुट्टू के आटे की बिक्री और सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान बिना निर्माण और एक्सपायरी तिथि अंकित किए खुले में रखा कुट्टू का आटा बरामद हुआ। विभागीय टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर कुल 13 किलो आटा नष्ट करा दिया। वहीं, बिना लाइसेंस कारोबार करने और नियमों के उल्लंघन के मामले में दोनों कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आज मंगलवार को सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने टीम के साथ महादेवपुरम और शिवम विहार कॉलोनी, काला गेट स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों व सप्लाई वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महादेवपुरम स्थित शैलेष प्रोविजन स्टोर में खुले कुट्टू के आटे के बैग मिले, जिन पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। टीम ने आटे का नमूना लेने के बाद शेष पांच किलो आटा नष्ट करा दिया। इसी दौरान महादेवपुरम क्षेत्र में ई रिक्शा से प्लास्टिक बैग में 10 किलो खुला कुट्टू का आटा सप्लाई करते हुए हर्षित अवस्थी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि आटे की सप्लाई शिवम विहार कॉलोनी, काला गेट स्थित महादेव ट्रेडर्स के मालिक पंकज कुमार द्वारा की जा रही थी। इसके बाद टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर आटे का नमूना लिया और मौके पर शेष आठ किलो आटा गड्ढे में दबाकर नष्ट करा दिया।खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, शैलेष प्रोविजन स्टोर के मालिक शैलेष कुमार पुत्र राम ईश्वर और महादेव ट्रेडर्स के मालिक पंकज कुमार के खिलाफ बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने तथा निर्माण व एक्सपायरी तिथि अंकित किए बिना कुट्टू का आटा बेचने के मामले में न्यायालय में वाद दायर कराया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी

Related Articles

Back to top button