हरिद्वार

हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र व्हाट्सएप ग्रुप बना निर्बलो का सहारा

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सोशल मीडिया जहाँ कुछ के लिए टाइम पास बना है तो कुछ ने इसे दुसरो की संकट की घडी में सहयोग करने का साधन बनाया है। ताजा मामला हरिद्वार जिले का है जहाँ 2018 में हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ युवाओ पंजन्हेड़ी से ठाकुर अक्षय चौहान, फेरुपुर निवासी सचिन कुमार, संदीप कुमार योगाचार्य अजीतपुर ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र नाम से एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया। जिसका उद्देश्य जरूरतमंद बीमार को रक्तदान से, धन से, बेरोजगार को रोजगार द्वारा मदद करना रहा है। साथ ही अब तक कइ जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग कर सरहानीय योगदान दिलाया है। कोरोना काल में कभी किसी को राशन द्वारा तो कभी ऑक्सीजन सिलेंडर, तो कभी रक्तदान, प्लेलेट्स द्वारा भी मदद की गयी है। ठाकुर अक्षय चौहान ने बताया कि लोग सोशल मीडिया पर टाईम पास करते है हमने इसे जरूरतमंद को उसकी जरूरत पहुँचाने का कार्य किया है। 2019 में मीडिया से गगन शर्मा इस ग्रुप मे एडमिन है जनता को जागरूक करने के लिए लाभप्रद जानकारी शेयर करना, रोजगार वाली पोस्ट भी डालते रहते है। यह ग्रुप गैर राजनीतिक है जिसमे विभिन्न जाति और विचारधारा के लोग जुड़े हुए है। जिनका एक ही उद्देशय मानवता के लिए कुछ अच्छा किया जाए।

Related Articles

Back to top button