ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार गिरी, दो कारें क्षतिग्रस्त
अस्पताल की दीवार काफी पुरानी और जर्जर, रात के समय हुआ हादसा-पानी की टंकी पर उठे सवाल
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार उप नगरी ज्वालापुर में उस समय लोगों का जमावड़ा देखने को मिला जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार गिरने से सड़क पर खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दीवार गिरने का कारण रात्रि में आया तेज तूफान बताया जा रहा है।
कार स्वामी पारस श्रोत्रिय और पार्थ श्रोत्रिय ने बताया कि दीवार गिरने से कारों की छत और शीशे टूट गए हैं। दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
चर्चा है कि अस्पताल की दीवार गिरने के बाद परिसर में लगी टंकी पर भी लोगो ने सवाल उठा दिए है, ओर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लोगों का कहना है कि दीवार रात के समय गिनी नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल की दीवार काफी पुरानी और जर्जर थी। गनीमत रही कि दीवार रात के समय गिरी, वरना दिन में बड़ा हादसा हो सकता था। ज्वालापुर की यह मुख्य सड़क है, जहां दिनभर भीड़भाड़ रहती है।
लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगी पानी की टंकी भी काफी पुरानी है, जिसकी प्रशासन को जांच करानी चाहिए। दीवार गिरने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
वहीं ज्वालापुर निवासी गंगा सभा सचिव ने बताया कि ज्वालापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगलवाली दीवार गिरने से दो गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के पास दीवार थी और अभी कुछ दिन पूर्व यहां पर रामलीला का आयोजन हुआ था, साथ ही उन्होंने कहा कि दीवार के बगल में ही दर्शक दीर्घा के लिए कुर्सियां लगाए हुए थे शुक्र रहा कि यह दीवार अब गिरी, अगर यह दशहरे से पूर्व गिर जाती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।









