रुड़की

रुड़की में अब हर चिकित्सा सुविधा 24 घंटे उपलब्ध, मरीजों को नहीं जाना पड़ता बाहर

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुडकी। नगर में अब हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा हर समय उपलब्ध है। काफी समय पहले नगर में चिकित्सा सुविधा पर्याप्त स्तर पर नही थी। पीडित रोगी को घरवाले शहर से बाहर सहारनपुर हरिद्वार मुज्जफरनगर की तरफ ले जाते थे। परन्तु अब बच्चों की हर बीमारी, सर्जिकल ऑपरेशन, नेत्र चिकित्सा के बड़े-बडे अनुभवी चिकित्सक शहर में उपलब्ध है, जहां हर समय भारी भीड लगी रहती है। डॉ. संजीव अग्रवाल शहर के प्रसिद्ध सर्जन हैं, जिनके अस्पताल में एपेन्डिक्स, आंतो का ऑपरेशन, पित व गुर्दे की पथरी व बावसीर, रसौली आदि का ऑपरेशन भगवती अस्पताल में वर्षों से कुशलता से किया जा रहा है। आज तक कोई ऑपरेशन यहां खराब नही हुआ है। शहर देहात में भगवती अस्पताल की व्यापक चर्चा है। अस्पताल में ही महिला चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. मनीषा अग्रवाल द्वारा भी सभी सर्जिकल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किये जाते रहें है। दूसरी तरफ नन्हे-मुन्नो के अस्पताल के नाम से लोकप्रिय डॉ. अरूण का अस्पताल वर्षों से क्षेत्र में बुलंदी पर है। ओपीडी की भारी भीड डॉ. अरूण की चिकित्सा कुशलता दर्शाती है। जूनियर डॉक्टरों की एक पूरी टीम अस्पताल मे हर समय नवजात बच्चों की देखभाल के लिए उपलब्ध रहती है इसके अलावा नेत्र चिकित्सा में डॉ. एके महरोत्रा के अस्पताल का नाम बडा लोकप्रिय है। डॉ. एके महरोत्रा के अस्पताल में नेत्र चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉ. एके महरोत्रा स्वयं लगभग 40 साल से शहर में नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहेें है। गांव-देहात में चारो तरफ डॉ. एके महरोत्रा के क्लीनिक की धूम है। यहां भी आज तक कोई ऑपरेशन असफल नही हुआ। नगर में चिकित्सा सुविधा हर समय उपलब्ध है। यही कारण है कि अब कोई अपने मरीज को दूसरे शहरों में उपचार के लिए नही ले जाता। नई में काफी स्थिानों पर अल्ट्रासाउड सेन्ट व पैथोलॉजी भी खुले हुए है, जिनमें एक प्रसिद्ध नाम डॉ. विपिन गुप्ता का भी है, जो शहर में सबसे पुराने अल्ट्रासाउंड सेन्टर को चलाते हैं तथा सबसे अनुभवी, कुशल माने जाते है।

Related Articles

Back to top button