हरिद्वार

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कुंभ मेला हरिद्वार की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला श्री आयुष अग्रवाल ने सीसीआर स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस बल की तैनाती, ड्यूटी प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसएसपी ने खोया-पाया केंद्र, पार्किंग स्थल, होल्डिंग एरिया, अग्निशमन एवं आपातकालीन योजनाओं, वैकल्पिक व्यवस्थाओं और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों तथा दूरसंचार और यातायात पुलिस के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। उन्होंने विभिन्न पुलिस लाइनों और अस्थायी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए टेंट, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और कुंभ मेले की तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट, विपिन कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंशबहादुर यादव, पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, उमेश मलिक, निरीक्षक यातायात हितेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button