प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ 107-वीं बीटी गंज रामलीला का हुआ समापन
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्री रामलीला समिति (रजि०),बीटी गंज की 107-वीं रामलीला का समापन गुरु वशिष्ठ जी द्वारा प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समस्त रुड़की नगरवासियों एवं दर्शकों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि दर्शकों का अपार प्रेम, अटूट श्रद्धा, उत्साहपूर्ण सहभागिता और निरंतर मिल रहा सहयोग ही रामलीला की सबसे बड़ी शक्ति है।नगरवासियों की उपस्थिति से कलाकारों का उत्साह बढ़ता है तथा हमारी गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊर्जा मिलती है।इस मौके पर सौरभ सिंघल, प्रदीप परुथी, दीपक शुक्ला, मनोज अग्रवाल,नवनीत गर्ग, विशाल गुप्ता, अमन अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल, अरविंद कश्यपशेखर सिंघल, विपिन सिंघल, सत्येंद्र गोयलरानू गोयल, देशबंधु गुप्ता, पंकज जैन, गौरव मेहंदीरत्ता, अभिषेक मित्तल, साहिल सैनी, सारंग सैनी, कुशाग्र गर्ग, शौर्य प्रताप सिंह, आशीष अग्रवाल, गोनू शर्मा, करण कश्यप, निखिल तायल, सुमित चौहान, शिवम अग्रवाल, बंटी जैन, वंश मित्तल, हिमांशु नौटियाल, नैतिक सेठी,अनिकेत गर्ग, संजय कश्यप, सागर अग्रवाल, पारस मेहरा, अमरीश गुप्ता, कुणाल, अपूर्व राणा, रितिक राणा, आदि जैन एवं आयुष वर्मा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।समिति ने सभी सहयोगियों एवं नगरवासियों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए विश्वास जताया कि उनका स्नेह एवं आशीर्वाद भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहेगा और रामलीला की यह 107 वर्षों पुरानी गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।









