श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की पटाखों पर देवी देवताओं के चित्र ना छापने की अपील
पटाखों पर ना छापे जाएं देवी देवताओं के चित्र: पंडित अधीर कौशिक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने पटाखा निर्माण करने वाली कंपनियों और पटाखा व्यापारियों से पटाखों के ऊपर देवी देवताओं के चित्र ना छापने की अपील की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि पटाखा कंपनियों मुनाफा कमाने के लिए लक्ष्मी, हनुमान, गणेश आदि देवी देवताओं के चित्र पटाखों पर छापकर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करती हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पटाखों पर देवी देवताओं के चित्र अंकित ना हों, इस पर पटाखे बनाने वाली कंपनियों और व्यापारियों को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देवी देवताओं का अपमान सहन नहीं किया जाएगा यदि अपील के बाद भी देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे बिक्री किए गए तो संगठन द्वारा कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। पंडित अधीर कौशिक ने आमजन से भी फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की अपील की।









