हरिद्वार

मां गंगा तट का हर घाट हो गंदगी मुक्त, यही गंगा भक्तों का संकल्प: सुनील सेठी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी एवं श्री गुरुनानक देव जी समिति के अध्यक्ष हरमोहन तनेजा के संयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित हुए मां गंगा सेवक स्वामी ऋषिवरानंद महाराज ने स्वच्छता अभियान की शुरुवात कर सभी हरिद्वार वासियों से की माँ गंगा के हर घाट हर तट सहित हरिद्वार के विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील। जिसमें मुख्य रूप से आदर्श विकास समिति के सदस्यों एवं डीडीए का सहयोग प्राप्त हुआ। जिसमें 40 से 50 बैग कूड़ा निकाल नगर निगम को सुपर्द किया। इस अवसर पर महंत ऋषिवरानंद महाराज, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी एवं श्री गुरुनानक देव जी समिति के अध्यक्ष हरमोहन तनेजा ने सभी गंगा भक्तों सभी सामाजिक संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से ही हरिद्वार सहित समूचे हर उस स्थान के करोड़ो व्यापारियों को रोजगार व्यापार मिलता है जिस जिस स्थान से मां गंगा गुजरती है मां गंगा मोक्षदायिनी होकर हर इंसान को मोक्ष प्रदान करने के साथ साथ जीवन यापन का स्रोत भी बनती है हर गंगा भक्तों के साथ हर व्यापारी हर श्रद्धालु की नैतिक जिम्मेदारी है कि मां गंगा को दूषित होने से बचाए मां गंगा में गंदगी न डाले मां गंगा में किसी भी प्रकार का कोई कूड़ा न डाले उसकी स्वच्छता में सहयोग करते हुए पुण्य के भागी बने। हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी हरिद्वार के हर घाट को स्वच्छ रखने की है मां गंगा भगीरथ जी की कठोर तपस्या के बाद इस धरती पर इंसानों के मोक्ष को आई जिसके दर्शन मात्र से ही जन्मों जन्मान्तर के कष्ट पाप मुक्त हो जाते है। मां गंगा में कुछ स्थानों कर गिरते गंदे पानी पर भी महंत ऋषिवरानंद ने प्रशाशन सहित सरकार से तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग प्रमुखता से रखते हुए स्वच्छता अभियान पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा एवं श्री गुरुनानक देव जी समिति सहित आदर्श विकास समिति एवं डीडीए के सदस्यों महिलाओं की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से महंत आशुतोष, आदर्श युवा समिति अध्यक्ष लखबीर सिंह, वरुण भाटिया, पवन सैनी,बीना कपूर, जसप्रीत कौर, लक्ष्मण सिंह सेठी, सतनाम भाटिया, महेंद्र चावला, नितिन कुमार बडोनी, विपिन कुमार, विनोद कुमार, सौरभ रिखरा, सुनीता एशानी, शिखा, ज्योति, राहुल कुमार, तोफाराम अनीता, पूजा, ममता, वंश,अंजू, अनिमेषश, रेखा, उपेन्द्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button