अतहर अंसारी बने कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। अतहर अंसारी को कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने अतहर अंसारी के आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। अतहर अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया प्रचार प्रसार को मजबूत माध्यम है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन में कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे और पार्टी को मजबूत करने में योगदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। महंगाई आसमान छू रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंगाई के चलते गरीब मजदूर के लिए परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।









