हरिद्वार

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता


हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। 10 सितम्बर को आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकद्मा दर्ज किया गया था। मुकद्मा दर्ज होने के बाद आरोपी मुकुल शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी अमर कालोनी मेन मार्केट सुभाष नगर ज्वालापुर फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एडिशनल एसआई प्रशान्त यादव, कांस्टेबल सुमित कुमार, देवेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button