हरिद्वार

मौलाना जर्जिस के बयान को लेकर संतों में आक्रोश

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान को लेकर हरिद्वार के साधु संतों में जबरदस्त आक्रोश है आज हरिद्वार में श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा में संतों की विशेष बैठक हुई और संतों ने मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर जो बयान दिया गया है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और भारत सरकार से मांग की है कि मौलाना के खिलाफ थोड़ी कार्रवाई की जाए, वरना साधु संत सड़कों पर इसका विरोध करेंगे। और मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को विवश होंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ सदस्य और उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा के प्रमुख महंत राघवेंद्र दास महाराज ने कहा कि मौलाना जर्जिस के बयान की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है और इस तरह के बयान देना किसी को भी शोभा नहीं देता है और ऐसे समय जब योगी की माता जी का निधन हुआ, यह इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि योगी जी के साथ पूरा संत समाज है योगी जी सनातन की रक्षक है।

Related Articles

Back to top button