हरिद्वार

जनता का आशीर्वाद मिला तो खानपुर की तरह होगा हरिद्वार ग्रामीण का विकास: सोनिया शर्मा

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने नसीरपुर कला में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता ने यदि उन्हें विधायक बनाकर सेवा करने का मौका दिया तो खानपुर विधानसभा की तरह ही क्षेत्र का विकास किया जाएगा। हरिद्वार ग्रामीण की जनता ने उत्तराखंड के दो मुख्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को मौका दिया। लेकिन वह जनता की आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। आज भी जब क्षेत्र में तमाम समस्याएं मुंह बाए खड़ी है और क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों से अपनी समस्या निस्तारण के लिए उम्मीद लगाए बैठी है। उन्होंने कहा कि वह विधायक बने या ना बने, लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं का अपने स्तर से भी निस्तारण करने में सक्षम है। लेकिन कुछ काम ऐसे हैं जो विधायक निधि की राशि से ही संपन्न हो सकते हैं। उन्होंने गांव में शीघ्र ही 5 सोलर लाइट लगवाने और बच्चों को सुरेश रैना या मोहम्मद शमी द्वारा क्रिकेट किट दिलाए जाने की घोषणा भी की। प्रिंस कुमार गोलू, नमन, अनुज, आशीष, गुरमीत, हरजीत, मनीष, प्रीतम, पंकज आदि युवाओं के संयोजन में आयोजित नुक्कड़ सभा का संचालन श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं साहित्यकार पंडित पुष्पराज धीमान भुलक्कड़ ने किया। उन्होंने इस मौके पर सोनिया शर्मा के पति वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा द्वारा समय-समय पर निर्धन परिवार की कन्याओं के विवाह कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र में तेज गति से हुए विकास कार्यों के अलावा निर्धन कन्याओं की शादी कराना लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचता है।

Related Articles

Back to top button