हरिद्वार

हरिद्वार के अजय शर्मा चुने गए भारतीय वोविनाम टीम के सदस्य शानदार प्रदर्शन कर भारत, उत्तराखंड और हरिद्वार का नाम रोशन करेंगे अजय शर्मा: चौधरी

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट से जुड़े हरिद्वार के अजय शर्मा का भारतीय वोविनाम टीम में चयन होने पर शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज, प्रधानाचार्य पुनीत शर्मा, आशिहारा के उत्तराखंड सचिव अमित कुमार चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आशिहारा के उत्तराखंड सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि अजय शर्मा कंबोडिया में आयोजित होने वाली छठी एशियन वोविनाम चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय टीम के साथ सोमवार को दिल्ली से कंबोडिया के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय टीम वोविनाम संगठन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग एवं महासचिव शंकर महावले की अगुवाई में कंबोडिया गई है। अजय शर्मा के चयन में वोविनाम संगठन ऑफ उत्तराखंड के तकनीकी निदेशक एवं वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष ऋषिपाल भारती एवं महासचिव विनोद लखेड़ा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। अमित कुमार चौधरी ने कहा कि अजय शर्मा प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, उनका भारतीय टीम में चयन होना उत्तराखंड और हरिद्वार के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने कहा कि अजय शर्मा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत, उत्तराखंड, हरिद्वार तथा अपने माता पिता के साथ आशिहारा का नाम रोशन करेंगे। जयप्रकाश शर्मा, श्वेता, सुमन चौधरी, राजमती देवी, दुर्गावती देवी, संजय शर्मा, राहुल, शिवम कुमार सहित आशिहारा के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सभी अभिभावकों ने भी अजय शर्मा को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button