हरिद्वार

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया समरसता संकल्प यात्रा का स्वागत

समाज को समानता, सद्भाव एवं समरसता का मार्ग दिखाते हैं संत रविदास के आदर्श और वाणी: मदन कौशिक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही देशव्यापी समरसता संकल्प यात्रा के हरिद्वार आगमन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया और संत रविदास महाराज के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की वाणी और उनके आदर्श समाज को समानता, सद्भाव एवं समरसता का मार्ग दिखाते हैं। उनके विचार केवल आध्यात्मिक प्रेरणा ही नहीं, बल्कि एक बेहतर सामाजिक व्यवस्था और आदर्श जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को जोड़ने और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का कार्य करती हैं। सभी को संत रविदास की शिक्षाओं को अपनाकर समाज में आपसी प्रेम, सम्मान, भाईचारे और एकता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा संत रविदास के विचारों को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता के भाव को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डा.स्वराज विद्वान, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुमियाल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक (राज्यमंत्री स्तर) सुशील त्यागी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button