सिडकुल बाईपास पर पुलिस का शिकंजा, 7.22 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
महदूद से स्मैक खरीदकर युवाओं को महंगे दामों पर बेचता था आरोपी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन के तहत रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.22 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी महदूद से स्मैक खरीदकर नशा करने वाले लोगों को अधिक मुनाफे पर बेचता था। आपको बता दे कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को रानीपुर पुलिस टीम सिडकुल बाईपास से कृष्ण कुंज जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनी निवासी दादूपुर गोविंदपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महदूद में एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाता था और नशा करने वाले लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। और वही पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य नशा तस्करों की तलाश में जुटी है।









