हरिद्वार

श्रमिकों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करेगी भारतीय मजदूर परिषद: मोहम्मद आरिफ

सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को परिषद से जोड़ने की अपील

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारतीय मजदूर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) व राष्ट्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार पुर्व सदस्य मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों, श्रमिकों, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करना तथा उन्हें न्याय और सम्मान दिलाने के लिए तत्पर रहना है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकता और संगठन की शक्ति पर निर्भर करती है। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि भारतीय मजदूर परिषद एकता, अधिकार और सम्मान के संकल्प के साथ श्रमिक हित, जनहित, सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। परिषद का प्रयास है कि जरूरतमंद और शोषित लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन के समक्ष उठाकर उनका समाधान कराने की दिशा में संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाए। उन्होंने कहा कि परिषद में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक मजदूरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को परिषद से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सामूहिक रूप से समाजहित, राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि एकता, अधिकार और सम्मान के उद्देश्य को मजबूत बनाने के लिए भारतीय मजदूर परिषद से जुड़ें और सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के कार्यो में अपनी भागीदारी देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button