मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार संचालक गिरफ्तार
79 ट्रामाडोल कैप्सूल और आठ प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, मुजफ्फरनगर से लाता था नशीली दवाएं

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले संचालक को रुड़की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 79 ट्रामाडोल कैप्सूल और आठ ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद हुए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रात सिविल लाइंस पुलिस भंगेड़ी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान नदीम खान निवासी भंगेड़ी के रूप में हुई। वह गांव में शिफा मेडिकल स्टोर संचालित करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुजफ्फरनगर से नशीली दवाएं खरीदकर लाता था। ड्रग इंस्पेक्टर से पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।









