हरिद्वार

AKMMA के फाइटर अजय शर्मा ने एशियन वॉविनाम चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। कंबोडिया में आयोजित एशियन वॉविनाम चैंपियनशिप में AKMMA के होनहार फाइटर अजय शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अजय शर्मा ने अपने बेहतरीन खेल और अदम्य साहस का परिचय देते हुए कंबोडिया और इंडोनेशिया के फाइटरों को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। AKMMA के उत्तराखंड प्रमुख अमित कुमार चौधरी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अजय शर्मा की मेहनत, लगन और कठिन प्रशिक्षण का यह शानदार परिणाम है। उन्होंने अजय शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि सुमन नगर नवासी अजय शर्मा अशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट‌ में मेरे द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह एवं भव्य स्वागत रैली अजय शर्मा की इस शानदार अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में AKMMA के सभी सदस्य, अभिभावक, कोच और फाइटर मिलकर दिनांक 3 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह और रैली का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर सभी AKMMA सदस्य, अभिभावक एवं फाइटरों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर चैंपियन अजय शर्मा का उत्साहवर्धन करें।

Related Articles

Back to top button