हरिद्वार

बलबीर सिंह चौहान ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत, सूबे के मुखिया से लगाई न्याय की गुहार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
हरिद्वार। हरिद्वार क्षेत्र का एक मामला प्रकाश में आया जहां पीड़ित द्वारा सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मामला चर्चा में आ गया। जी हां रेलवे रोड स्थित चित्रा टॉकीज के सामने दुकान पर करीब 40 वर्षों से काबिज बलवीर सिंह चौहान ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की सूबे के मुखिया से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने दूसरे पक्ष पर फर्जी तरीके से दुकान पर हक जताने और दुकान खाली करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

शिकायत में बलवीर सिंह ने बताया कि वह वर्ष 1986 से नगर निगम (तत्कालीन नगर पालिका) के नियमों के तहत वैध किराएदार के रूप में नाले के ऊपर बनी विस्थापित दुकान पर काबिज हैं। उनके अनुसार, वह नियमित रूप से संबंधित कर भी जमा करते आ रहे हैं। हाल ही में नगर निगम में दस्तावेज जमा कराने के दौरान एक अन्य पक्ष ने खुद को दुकान का वारिस बताते हुए उस पर हक जताया।
आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से उनसे मोटी रकम की मांग की जा रही है और दुकान खाली नहीं करने पर धमकियां दी जा रही हैं।

बलवीर सिंह ने शिकायत में वर्ष 2010 में जारी एक डिमांड ड्राफ्ट की भी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और नगर निगम के अभिलेखों में उनका नाम दर्ज रखते हुए दुकान पर उनका कब्जा बरकरार रखने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत को लेकर सूबे के मुखिया समेत संबंधित विभाग में बैठे अधिकारी बलवीर सिंह चौहान को अपना हक दिला पाते हैं या नहीं ये तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button