हरिद्वार

भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने किया 24 घंटे में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

सैकड़ो कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने बरामद किया चोरी का पूरा माल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। सिसौना में झोपड़ी से दो गैस सिलेंडर और 1500 रुपये चोरी होने की घटना का भगवानपुर पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने गागलहेड़ी रोड स्थित गर्ग के बाग के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो गैस सिलेंडर, 1500 रुपये नकद, एक चाकू और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चार टीमों ने लगभग 125 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश निवासी मिर्जापुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर, शाकिब निवासी असारा जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिसौना भगवानपुर, शुभम सिसौना भगवानपुर और करण निवास गुडम्ब थाना ननौता जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button