बड़ी खबर: दोहरे हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। झबरेड़ी कलां गांव में बहन और उसके प्रेमी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमन उर्फ भरोसी को झबरेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नहर पुल पिकेट पर चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बूढ़पुर पाल बस्ती की ओर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की। घायल आरोपी को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया है। बता दे बीती 26 सितंबर को आरोपी ने अपनी बहन और उसके प्रेमी सूरज उर्फ मुन्ना की प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी के खिलाफ झबरेड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।









