देहरादून

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन: मनोज जखमोला

उत्तराखंड के पांचों लोकसभा प्रत्याशी भारी मतों से होंगे विजई

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में भाजपा के पांचों प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज जखमोला ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एवं उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में भाजपा के पांचों प्रत्याशी भारी मतों से विजई होंगे। भाजपा नेता मनोज जखमोला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता के बीच पहुंच कर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट की अपील करते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें राज्य की जनता का भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन मिल रहा है जिससे पार्टी के के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जखमोला ने बताया कि पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी चुनाव प्रचार में वह अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जनता के समक्ष पहुंच रहे हैं वहीं कार्यकर्ताओं के साथ पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में कड़ी मेहनत रहे हैं। उन्होंने बताया कि पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी एक अनुभवी ईमानदार एवं कर्मठ प्रत्याशी हैं अपनी स्वच्छ छवि से प्रदेश में पहचान बनाने वाले लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज जखमोला ने बताया कि उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से लोकसभा के पांचों प्रत्याशी भारी मतों से विजई होंगे।

Related Articles

Back to top button