हरिद्वार
भगवानपुर में गौकशी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो गौमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस की टीम ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरपुर गांव के पास पोपलर के खेत में छापेमारी कर 200 किलो गौमांस, गौकशी के उपकरण और गोवंश के अवशेष बरामद किए। मौके से बिलाल निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। टीम ने बरामद गौमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के बाद नष्ट कराया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम में,एसआई नीरज रावत कांस्टेबल रमेश चौहान, कांस्टेबल गोविंद कुमार सहित कांस्टेबल प्यारेलाल जोशी आदि शामिल रहे।









