हरिद्वार

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार माह से लापता नाबालिग मोहाली से बरामद आरोपी गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। भगवानपुर पुलिस ने चार माह से लापता नाबालिग को पंजाब के मोहाली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में 21 वर्षीय आरोपी सुहैल निवासी कैराना, शामली उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग के परिजनों ने बीती 22 जून को उसके लापता होने की शिकायत दी थी। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोहाली के यदविंदर एन्क्लेव से आरोपी को पकड़कर नाबालिग को बरामद किया। मामले में पुलिस द्वारा अपहरण और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button