देहरादून

रुद्रपुर में भाजपा नेता पर लगा मारपीट का आरोप

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर में भाजपा नेता पारस चुघ एवं सन्नी चुघ पर बाल्मीकि समाज के अभिषेक नाम के युवक के साथ मामूली बात पर बुरी तरह से मारपीट करने का बड़ा आरोप लगा है। वहीं मारपीट में युवक अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता पारस चुघ एवं सन्नी चुघ द्वारा युवक अभिषेक के साथ बुरी तरह से मारपीट किए जाने की खबर से एक बार रुद्रपुर में फिर तनावपूर्ण माहौल बन गया है। जहां बाल्मीकि समाज के लोगों ने एकत्रित होकर रुद्रपुर कोतवाली में मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। लेकिन घटना के तीन दिन बाद तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं बाल्मीकि समाज के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेता जनप्रतिधि भी रुद्रपुर कोतवाली में पीड़ित पक्ष के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं वाल्मीकि समाज एवं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं, कि आखिर सरेआम मारपीट करने वाले आरोपियों को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। वहीं रुद्रपुर नगर निगम मेयर विकास शर्मा भी रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे जहां मेयर विकास शर्मा ने पीड़ित पक्ष को भरोसा दिलाया कि मारपीट करने वाले आरोपियों को जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं रुद्रपुर नगर निगम मेयर विकास शर्मा ने बताया कि यदि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करेगी, तो वह भी पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे फिलहाल रुद्रपुर में भाजपा नेता पारस चुघ एवं सन्नी चुघ द्वारा सरेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए बाल्मीकि समाज के युवक अभिषेक के साथ बुरी तरह की गई मारपीट के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, कि आखिर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में देर क्यों कर रही है। अब देखना यह होगा कि क्या रुद्रपुर कोतवाली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक करेगी जिससे पीड़ित युवक अभिषेक को न्याय मिल पाएगा।

Related Articles

Back to top button