भगवान परशुराम की शोभा यात्रा को लेकर ब्राह्मण समाज ने सर्वसम्मति से सौरभ भूषण शर्मा को बनाया शोभा यात्रा का संयोजक
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा को लेकर रुड़की ब्राह्मण समाज की एक बैठक राजकली धर्मशाला बीटी गंज में संपन्न हुई। बैठक में रुड़की में संचालित 6 ब्राह्मण इकाइयों ने सर्वसम्मति से सौरभ भूषण शर्मा को भगवान परशुराम शोभा यात्रा का संयोजक नामित किया। बैठक की अध्यक्षता आचार्य पंडित रमेश सेमवाल जी महाराज ने की। संचालन शोभायात्रा की सहसंयोजक राहुल शर्मा ने किया। बैठक में शोभायात्रा की संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि रुड़की नगर में लगभग सात-आठ वर्षों से शोभायात्रा का भव्य आयोजन होता रहा है,इस वर्ष भी शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। भगवान परशुराम जी सनातन धर्म के भगवान है और हम सब के आराध्य हैं। इस अवसर पर आचार्य पंडित रमेश सेमवाल जी महाराज एवं आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज ने कहा कि सौरभ भूषण शर्मा के नेतृत्व में भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा भव्य अर्जित होती आ रही है। भारतीय ब्राह्मण समाज के महामंत्री अरुण शर्मा एवं जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा ने कहा कि भारी संख्या में लोग परशुराम शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। भारतीय ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज एवं पुरोहित कल्याण समिति के सदस्य ध्रुव कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा रुड़की में अपना एक अलग स्थान रखती है। परशुराम युवा एकता संगठन के अध्यक्ष राहुल कौशिक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक ने कहा कि भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा में समाज का युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा। बिट्टू शर्मा व पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि शुभ यात्रा की समिति समाज के लोग घर-घर जाकर शोभायात्रा की जानकारी देंगे। इस अवसर पर रामदेव शर्मा, राहुल शर्मा, सतीश शर्मा, श्रद्धा हिंदू, श्रीमती मधु शर्मा, आदित्य शर्मा, आशीष शांडिल्य, अरुण शर्मा, अनुज शर्मा, रोहित शर्मा, सचिन शर्मा, राजकुमार दुखी, अमित कुमार, कार्तिक शर्मा, हिमांशु शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।