चारधाम में आने वाले यात्रियों के लिए बनाई गई व्यवस्थाओ का कप्तान अजय ने किया निरीक्षण
राजेश कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। 30 अप्रैल से प्रदेश में चारधाम यात्रा 2025 शुरू होने को है जिसमे इस वर्ष भी गत वर्षों की भांति लाखो श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। अमूमन चारधाम यात्रा में आने वाले यात्री राजधानी देहरादून के शिमला बायपास व ऋषिकेश क्षेत्र से प्रवेश करते हुए चारधाम के मुख्य पड़ाव की ओर अग्रसर होते है, ऐसे में राजधानी देहरादून में यात्रियों के लिए व्यवस्था बनाने को पुलिस कप्तान अजय सिंह व उनकी टीम द्वारा पूर्व सही तैयारियां कर ली गयी थी। जिस क्रम में आज शनिवार को पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा शिमला बाईपास क्षेत्र में चारधाम यात्रा मार्गो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अजय सिंह द्वारा नया गांव क्षेत्र में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिये बनाये गये रजिस्ट्रेशन सेन्टर, होल्डिंग एरिया तथा यात्री वाहनों के लिये बनायी गई पार्किंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ की क्षमता जांची। उनके द्वारा अधिकारियों को यात्रियों के लिए बनाई जाने वाली बुनियादी सुविधा को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा हेतु मार्ग की सूचना से सम्बन्धित फ्लैक्स व साइन बोर्डो को निश्चित व तय स्थान पर लगाने व यात्रियों के असंख्य व लगातार आने की स्थिति मे राजधानी में यातायात का दबाव बढने की स्थिति में समय से सभी डायवर्सन चिन्हित कर उनके संबंध मे साइन बोर्डो को उक्त स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। अजय सिंह द्वारा इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों से चारधाम यात्रा हेतु आने वाले अर्द्वसैनिक बलों के रूकने हेतु चिन्हित किये गये स्थानों की डिटेल जानकारी लेते हुए उक्त स्थानों पर बिजली पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।