देहरादून

चंद्र प्रकाश बने कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में कई पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी है। तो वहीं विकासनगर के अधिवक्ता चंद्र प्रकाश आर्य को प्रदेश विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट उमेश जोशी ने विकासनगर के अधिवक्ता चंद्र प्रकाश आर्य को प्रदेशविधि प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्षविधि प्रकोष्ठ उमेश जोशी ने आर्य को भेजे पत्र में कहा कि आपकी नियुक्ति विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर की जाती है। वहीं अधिवक्ता चंद्र प्रकाश आर्य ने कहा जो मुझे प्रदेश में जिम्मेदारी मिली है उसको मैं बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं जितेंद्र रावत, नीरज रोहिला, डिंपल सिंह, फुरकान, संजय किशोर, विकास शर्मा ने कहा कि आर्य की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button