हरिद्वार
फायरिंग के बाद पुलिस को गुमराह करने की साजिश नाकाम, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने के आरोपी अर्जुन को पुलिस ने घटना के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए डायल 112 पर दूसरे पक्ष द्वारा उस पर जानलेवा हमला किए जाने की झूठी सूचना दी थी। जांच में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मोहन कठैत, कांस्टेबल नरेश बहुगुणा, कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट, कांस्टेबल सोहन राणा, कांस्टेबल अनिल पवार सहित कांस्टेबल सुबोध शर्मा आदि शामिल रहे।









