हरिद्वार

निर्धारित ऊंचाई से अधिक कांवड़ बनाने पर विवाद, तीन लोगों को हरिद्वार नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक ऊंची कांवड़ बनाने को लेकर कांवड़ बाजार में दो पक्षों के बीच विवाद और हंगामे की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष समझाने के बावजूद मारपीट पर आमादा रहे, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद कुमार बिजनौर इकबाल सिंह बागपत और सुरेंद्र मुजफ्फरनगर को बीएनएसएस की धारा के तहत गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। कार्रवाई चौकी प्रभारी रोडीबेलवाला एसआई नवीन सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Back to top button