सेवा भारती ने 3 स्थानों पर प्रारम्भ किया कावड़ स्वस्थ्य सेवा शिविर
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 में सेवा भारती उत्तराखंड जनपद हरिद्वार के द्वारा 3 स्थानों पर प्राथमिक उपचार शिविर का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ.यतीन्द्र नागयान, विभाग प्रचारक राकेश जी, विभाग सेवा प्रमुख वीर प्रताप एवं जिला अध्यक्ष संजय जैन, नगर सह कार्यवाह बलदेव, नगर प्रचारक तनुज द्वारा दस दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सह प्रांत मंत्री अमरीष कुमार एवं सभी स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी शालिनी अग्रवाल जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख, श्रीमती रूचि जिला प्रचार प्रमुख, श्रीमती रेखा जिला महिला प्रमुख, श्रीमती आरती जिला किशोरी विकास आयाम प्रमुख, प्रो.महेन्द्र असवाल नगर मंत्री, श्रीमती सुधा, श्रीमती उमा सिंघल, सत्यम, सिमरन, हर्ष आदि उपस्थित रहे।









