हरिद्वार

कांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, व्यवस्थाओं से श्रद्धालु गदगद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम, शिवभक्तों ने जताया आभार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार एवं हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों की शिवभक्त जमकर सराहना कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़ियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त मांगे राम प्रजापति ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लगातार श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रख रही है। उन्होंने कांवड़ियों से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

दिल्ली से पहुंचे अभिषेक गुर्जर ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर प्रशासन की ओर से पेयजल के साथ-साथ मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवड़ियों के लिए यात्रा मार्ग पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

वहीं दिल्ली से आए कांवड़िये राहुल ने जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए अलग से सर्विस रोड को खाली रखा गया है, जिस पर केवल कांवड़ियों की आवाजाही हो रही है। इससे हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर जाने वाले शिवभक्तों को काफी सहूलियत मिल रही है।

शिवभक्तों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया है। यात्रा मार्गों पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा, आवागमन और कांवड़ियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर कांवड़िये भी सहयोग और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी करने का संदेश दे रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन एवम् राज्य सरकार द्वारा शिवभक्तों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवम सुविधाओं सहारना करते हुए मुख्यमंत्री ओर जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button