हरिद्वार

मां चंडी देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को Dm, Ssp ने परखा

रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शुक्रवार को मां चंडी देवी के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी एवं असुविधा न हो जिसके चलते मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ को परखा।

जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान मां चंडी देवी मंदिर परिसर के आसपास वन क्षेत्रांतर्गत काफी कूड़ा कचरा फैला हुआ मिला। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से प्रभागीय वन अधिकारी को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

वहीं जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में संचालित हो रही दुकानदारों को भी निर्देश दिए है कि सभी लोग साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे तथा एकत्रित हो रहे कूड़े कचरे के उचित निस्तारण हेतु सभी को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए, साथ ही अतिक्रमण को लेकर भी हिदायत दी।

वहीं दूसरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रबन्धक बीकेटीसी एवं प्रभारी निरीक्षक पुलिस को निर्देश दिए है कि मंदिर समिति में तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं कार्मिकों का सत्यापन कर लिए जाए तथा सभी सुरक्षा कर्मियों एवं कार्मिकों को आई कार्ड जारी किए जाए इसके साथ ही दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का भी डाटा रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, महंत भवानी नन्द गिरी, प्रबन्धक बीकेटीसी विशाल सिंह पावर, प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा, ट्रस्टी डॉ आकाश कुसुम बछेती आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button