देहरादून
उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर किच्छा सीओ कार्यालय में तैनात कांस्टेबल गिरीश चंद को दी विदाई
ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं प्रदान करने पर सीओ द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं


उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर किच्छा सीओ कार्यालय में सेवाएं प्रदान कर रहे हेड कांस्टेबल गिरीश चंद का अल्मोड़ा जनपद में तबादला किया गया है। जिस पर किच्छा सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी एवं समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा हेड कांस्टेबल गिरीश चंद को विदाई दी गई। वहीं किच्छा सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हेड कांस्टेबल गिरीश चंद द्वारा अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान की गई हैं। सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी ने बताया कि हेड कांस्टेबल गिरीश चंद द्वारा पिछले 08 वर्षों से सीओ कार्यालय में अपनी सेवाएं प्रदान की गई हैं। हेड कांस्टेबल गिरीश चंद द्वारा अपने उच्च अधिकारीयों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छ छवि के साथ सेवाएं प्रदान की गई हैं। जो वास्तव में सराहनीय है। सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी ने बताया कि हम सभी को अपने फर्ज को ध्यान में रखते हुए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान करनी चाहिए जो हम सभी का पहला कर्तव्य है। हेड कांस्टेबल गिरीश चंद द्वारा बेहतर सेवाएं प्रदान किए जाने पर किच्छा सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी एवं समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा फूल माला पहना कर व उपहार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं हेड कांस्टेबल गिरीश चंद द्वारा अपने उच्च अधिकारीयों एवं समस्त पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। इस अवसर पर सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी, उप निरीक्षक हरीश रावत हेड कांस्टेबल चंचल सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश नाथ, म० कां०नीमा भट्ट, म०कां० कमला घनघरिया, म०कां हेमा नेगी, मौजूद रहे।