सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित ग्राम सांसद (राज्यसभा) सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग और खेल विधाओं के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 बालिका 3000 मीटर दौड़ में भगवानपुर विधानसभा की सैवी पुत्री अशोक कुमार ने प्रथम, मंगलौर विधानसभा की भव्या पुत्री वचिन ने द्वितीय तथा खानपुर विधानसभा की खुशी पुत्री प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक 5000 मीटर दौड़ में झबरेड़ा विधानसभा के अंशुल पुत्र प्रवीण ने प्रथम तथा भगवानपुर विधानसभा के रितिक पुत्र रणधीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक फुटबॉल में रुड़की ने प्रथम, लक्सर ने द्वितीय तथा कपिल चौहान पुत्र राजेश, विधानसभा लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालिका फुटबॉल में लक्सर ने प्रथम, भगवानपुर ने द्वितीय तथा लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक मलखम्ब में भगवानपुर ने प्रथम तथा लक्सर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मलखम्ब प्रतियोगिता में पतंजलि, रानीपुर ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी एवं युवा कल्याण विभाग के मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग जितेन्द्र पुण्डीर, खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल, मुकेश शर्मा, खेल समन्वयक गजेन्द्र एवं अंजेश कुमार, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक मंडल के सदस्य गंगाप्रसाद, अजय शर्मा, विनोद रयाल, सोनिया, महिपाल, सुहैल, शान्ति, आशीष, सुमित एवं मुदस्सीम (समीर) सहित अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला और विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।









