NEET 2026 परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। NEET UG 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण वं निष्पक्ष संचालन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसपी क्राइम निशा यादव की अध्यक्षता में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने जवानों को परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कर्मियों को निर्धारित समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा गया। जिले में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 8 देहात क्षेत्र और 4 नगर क्षेत्र में स्थित हैं। परीक्षा क्षेत्र को 5 जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार निगरानी रखेंगे।









