हरिद्वार

एसएसपी नवनीत सिंह ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी बने ‘मैन ऑफ द मंथ

सैनिक सम्मेलन में मातहतों से अभिभावक की तरह मिले एसएसपी, मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिस जवानों से सीधा संवाद किया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने मातहतों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी व्यक्तिगत वं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। वहीं शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और उनका मनोबल ऊंचा रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने जवानों को बेहतर कार्य संस्कृति अपनाने, जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया सम्मेलन के समापन अवसर पर एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। विभिन्न जटिल अपराधों के सफल अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, जनहित में किए गए सराहनीय कार्यों साथ ही ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन पुलिसकर्मियों को मई 2026 के लिए पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया सम्मानित होने वालों में कोतवाली नगर, कनखल, श्यामपुर, ज्वालापुर, बहादराबाद, रानीपुर, सिड़कुल, गंगनहर, झबरेड़ा, भगवानपुर, पथरी, साइबर सेल, हाईकोर्ट सेल, सीपीयू रुड़की, फायर स्टेशन मायापुर, अभिसूचना इकाई, पुलिस लाइन, 40वीं वाहिनी पीएसी और पुलिस दूरसंचार के पुलिसकर्मी शामिल रहे। सम्मान प्राप्त करने वाले जवानों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी समर्पण और लगन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ विभागीय समस्याओं का समाधान कर बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा। बता दे पुलिसकर्मियों का सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान ही बेहतर पुलिसिंग की आधारशिला है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपने जवानों के कल्याण पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

Related Articles

Back to top button