हरिद्वार आगामी कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर पुलिस ने कसी कमर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस सम्मेलन आयोजित
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार आगामी कांवड़ मेले को सफल एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु कड़े प्रयास कर रहा है। जिसमें आज हरिद्वार भूपतवाला में स्थित कमलदास कुटिया यातायात पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस एवं सीपीयू के समस्त अधिकरियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिद्वार पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह द्वारा की गई। सम्मेलन में यातायात पुलिस हरिद्वार यातायात पुलिस रुड़की तथा सीपीयू हरिद्वार एवं रुड़की के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हरिद्वार निशा यादव द्वारा गत वर्षों से कावड़ मेले के अनुभवों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों को विस्तार पूर्वक सुना तथा भव्य कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए व्यवहारिक सुझावों पर संबंधित विभागों से समवन्य स्थापित कर त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर हरिद्वार सीपीयू प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात हरिद्वार संदीप सिंह नेगी एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात रुड़की राजेंद्र नाथ द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा में ड्यूटी के दौरान अनुशासन बेहतर समन्वय, सतर्कता, प्रभावी यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं विनम्र व्यवहार तथा त्वरित निर्णय क्षमता बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। वहीं बैठक के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगामी कांवड़ मेले को सफल एवं सुरक्षित बनाने हेतु वर्ष 2026 के दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था जन सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण समर्पण टीम भावना एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। वहीं हरिद्वार पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव ने बताया कि आगामी भव्य कांवड़ मेले को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु हरिद्वार पुलिस प्रशासन अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है।









