हरिद्वार

हरिद्वार में सख्ती से नो पार्किंग जॉन लागू करे हरिद्वार पुलिस: सुनील सेठी

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए उन्हें बताया कि बाहरी राज्यों से आ रहे वाहनों द्वारा बिना रोक टोक, बिना नियम सड़को पर कालोनियों पर गंगा घाटों पर वाहन पार्क कर आवागमन बाधित किया जा रहा है, जिससे रोजाना लोगों के झगड़े हो रहे कही भी किसी के घर के सामने किसी के प्रतिष्ठान के सामने वाहन पार्क करने से स्थानीय जनता परेशान हो रही है, स्कूल बसे हो या एंबुलेंस उन्हें भी रास्ता नहीं मिल पाता बड़ी बड़ी बसे कालोनियों में रिहाशी इलाकों में पार्कों में खड़ी कर स्थानीय जनता को परेशान किया जा रहा है गंगा घाटों पर कही भी गाड़ियों को पार्क कर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है जिनका कानून नियम तहत चालान सहित क्रेन मदद से सख्ती से पालन करवाया जाए। मांग करने वालो में मुख्य रूप से भूदेव शर्मा, आशीष अग्रवाल, अमित अरोड़ा, मुकेश अग्रवाल, सुनील सिंह, देवेंद्र अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा, हरिमोहन भारद्वाज, जगदीश पांडे रहे।

Related Articles

Back to top button