हरिद्वार

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में बखूबी भूमिका निभा रहे हरिद्वार ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु स्वयं सड़कों पर दिखाई दे रहे ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड चारधाम यात्रा अपनी चरम पर है जिसमें देश भर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा को सुखद एवं सकुशल बनाने हेतु उत्तराखंड पुलिस प्रशासन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी रहती है तो वहीं यात्रा मार्गो पर यातायात व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड यातायात पुलिस दिन रात सड़कों पर डटा रहता है। वहीं चारधाम यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालु हरिद्वार में मां गंगा स्नान कर अपनी यात्रा प्रारम्भ करते हैं जिसमें देश भर से लाखों श्रद्धालु अपने अपने वाहनों से हरिद्वार पहुंचते हैं। जिससे हरिद्वार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहती है। लेकिन हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस टीम में कई ईमानदार एवं जिम्मेदार पुलिस अधिकारी कर्मचारी हर चुनौती को स्वीकार करते हुए तपती गर्मी में भी सड़को पर डटे देखे जाते हैं। जिसमें इस वर्ष की चारधाम यात्रा में हरिद्वार में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी को सौंपी गई है। जिसे ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस अधीक्षक यातायात व पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार के निर्देशन में अपनी टीम के साथ हरिद्वार के प्रवेश द्वार से लेकर हरिद्वार के मुख्य मार्गो पर एवं चौराहों पर वाहन पार्किंग में यातायात व्यवस्था को लेकर अपनी टीम के साथ स्वयं देखे जा रहे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मां गंगा की कृपा आशीर्वाद से इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार की यातायात व्यवस्था की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिस पर वह अपने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अपनी टीम के सहयोग से हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु कड़े प्रयास कर रहे हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी तरह से यातायात व्यवस्था को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक ने हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में उत्तराखंड पुलिस का सहयोग करें। जिससे किसी भी यात्री को असुविधा नहीं होगी। चारधाम यात्रा के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संदीप नेगी ने हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button