हरिद्वार

हाई अलर्ट: BDS व डॉग स्क्वॉड ने रेलवे स्टेशन-बस अड्डों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। चारधाम यात्रा एवं गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीमों द्वारा शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीमों को भी सक्रिय रहने तथा लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा और पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। निर्देशों के क्रम में बीडीएस और डॉग स्क्वॉड की टीमें ऋषिकुल स्थित चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन केन्द्र, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित शहर और देहात के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचीं। टीमों ने स्वान दस्ते और आधुनिक उपकरणों की सहायता से परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली। चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारधाम यात्रा और गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button